{"_id":"68489b5b6a78aa8dc90662ac","slug":"18-out-of-86-adolescent-girls-found-anaemic-at-nawabpura-health-sub-centre-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-663624-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नवाबपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर 86 में 18 किशोरियां मिलीं एनीमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नवाबपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र पर 86 में 18 किशोरियां मिलीं एनीमिक
विज्ञापन
मुरादाबाद। नवाबपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में जांच के दौरान 86 किशोरियों में से 18 किशोरियां एनीमिक मिलीं हैं। जिसे लेकर बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग गंभीर हो गया है। विभाग उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए अपनी देखरेख में उपचार और काउंसलिंग कराएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी ने बताया कि नवाबपुरा स्वास्थ्य उपकेंद्र में जांच के दौरान 86 किशोरियों में से 18 किशोरियां एनीमिक पाई गईं हैं। इसके बाद विभाग ने स्कूल न जाने वाली किशोरियों की आंगनबाड़ी केंद्रों पर जांच कराने करा उनके स्वास्थ्य में सुधार का निर्णय लिया है। जिन किशोरियों का हीमोग्लोबिन सात से कम होगा, उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजकर उनका चेकअप कराया जाएगा। उनको यदि कोई गंभीर बीमारी है तो उसका इलाज डाक्टर के परामर्श से उसके माता-पिता की देखरेख में कराया जाएगा।
जिन किशोरियों का हीमोग्लोबिन 8 से 10 तक है, उनकी काउंसलिंग करके उनके माता-पिता को उनके खानपान, स्वच्छता व मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। 10 से ऊपर जिनका हीमोग्लोबिन है, उनकी भी काउंसलिंग करके स्वास्थ्य एवं पोषण तथा स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही किशोरी बालिकाओं को विफ्स की टेबलेट (साप्ताहिक आयरन की टेबलेट) व खानपान के विषय में जानकारी दी जाएगी।