{"_id":"5c59f5bbbdec2225060d7d44","slug":"171549399483-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शहर में कूड़े से बनेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शहर में कूड़े से बनेगी बिजली
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नगर निगम और सिंगापुर की कंपनी एजी डॉटर्स कंपनी के बीच मंगलवार को कूड़े से बिजली बनाने के अनुबंध पर दस्तखत हो गए। अनुबंध के मुताबिक कंपनी एक साल के भीतर कूड़े से बिजली बनाने के लिए प्लांट तैयार करेगी। इसके लिए नगर निगम को लीज पर करीब चार एकड़ भूमि कंपनी को देनी होगी। 500 मीट्रिक टन कूड़े से कंपनी 250 मेगा वॉट बिजली तैयार करेगी। प्लांट तैयार होने के बाद शहर को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। बिजली का संकट भी काफी हद तक दूर होगा।
महापौर विनोद अग्रवाल की मौजूदगी में मंगलवार को नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त गंभीर सिंह और एजी डॉटर्स कंपनी की ओर से निदेशक अजय गिरोत्रा ने अनुबंध पर दस्तखत किए। महापौर ने इसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुरादाबाद के अलावा प्रदेश में केवल शाहजहांपुर है, जहां कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट बनना है। प्रदेश के सिर्फ दो शहरों में ही यह प्रोजेक्ट काम करेगा। अपर नगर आयुक्त गंभीर सिंह ने बताया कि टंचिंग ग्राउंड के पास ही कंपनी को चार एकड़ भूमि लीज पर दी गई है। बुधवार से कंपनी अपना काम शुरू करेगी और एक साल के भीतर प्लांट तैयार कर लिया जाएगा। प्लांट बनने के बाद कंपनी कूड़े का शहर से कलेक्शन करेगी और उसे प्लांट पर ले जाकर बिजली तैयार करेगी।