{"_id":"5b45228d4f1c1b95288b5dd9","slug":"171531257485-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 लाख पौध लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 लाख पौध लगाने का लक्ष्य
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। वन विभाग ने मंडल में 22 लाख पौध लगाने का लक्ष्य रखा है। इनको 15 अगस्त तक लगाया जाना है। सबसे ज्यादा पौधे अमरोहा में और सबसे कम संभल में लगाए जाएंगे।
हरियाली का क्षेत्र बढ़ाने को वन विभाग ने पौध रोपण अभियान चलाया हुआ है। एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया गया था। इसमें समारोह का आयोजन कर लोगों को पौध रोपण करने को जागरूक किया गया था। इस दौरान लोगों को हरियाली बचाने और पौधों का कटान रोकने को भी प्रेरित किया। वन विभाग ने मंडल में कुल 22 लाख पौध लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से मुरादाबाद में एक लाख 25 हजार, अमरोहा में 10 लाख, संभल में 50 हजार, रामपुर में 1.5 लाख और बिजनौर में 8.75 लाख पौध लगाई जानी हैं। इसके साथ ही सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों को भी पौध रोपण कराने का प्रेरित किया जाएगा।
क्षेत्रीय वन संरक्षक आरपी वर्मा ने बताया कि मंडल में हरियाली का ग्राफ खतरे के निशान तक गिर गया है। इससे आक्सीजन की कमी होने लगेगी और लोग गंभीर रोगों की चपेट में आने लगेंगे। अपनी पीढ़ियों की जिंदगी की खातिर जरूरी है कि हरियाली का ग्राफ बढ़ाया जाए। मानकों के अनुसार हरियाली का ग्राफ 33 फीसदी होना चाहिए, जबकि 0.7 फीसदी ही पाया जा रहा है। इस साल का लक्ष्य वन क्षेत्र को चार फीसदी करने का है।