फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दसवां संस्कार स्थल की सुरक्षा की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दसवां संस्कार स्थल की सुरक्षा की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दसवां संस्कार स्थल की सुरक्षा की मांग को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिलारी। तहसील क्षेत्र के अभनपुर नरौली गांव में दसवां संस्कार स्थल की सुरक्षा की मांग को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार की दोपहर अपना दल एस के प्रदेश महासचिव भंवर सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभनपुर के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि अभनपुर नरौली के जंगल में सड़क के किनारे ठाकुर समाज का चिन्हित स्थान पर दसवां संस्कार स्थल है। यहां लम्बे समय से दसवां संस्कार होता चला आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को अभनपुर निवासी शिशुपाल सिंह और जागन सिंह आदि ने दसवां संस्कार स्थल पर पहुंचकर ठाकुर समाज की धार्मिक क्रियाओं पर आपत्ति लगाई। ज्ञापन देने और प्रदर्शन करने वालों में सत्यपाल, खेमपाल, महीपाल, गिरीराज, चंद्रपाल, धर्मेंद्र, कपिल, सतीश, नरेश, बब्लू आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed