{"_id":"5acd1fec4f1c1b463d8b471c","slug":"171523392492-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बिगड़ी बच्चे की हालत, ट्वीट पर मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बिगड़ी बच्चे की हालत, ट्वीट पर मिला उपचार
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे परिवार के एक बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। ट्रेन का स्टापेज लखनऊ के बाद मुरादाबाद में है। ट्रेन लखनऊ से रवाना हो चुकी थी। बच्चे के पिता ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इलाज मुहैया कराने की गुहार लगाई। रेल मंत्री पर ट्वीट पहुंचते ही रेल महकमे में खलबली मच गई। ट्रेन को हरदोई में रोक कर बच्चे को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान ट्रेन करीब पंद्रह मिनट हरदोई में ही खड़ी रही।
मंगलवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन न्यूजलपाईगुड़ी से उदयपुर जा रही थी। लखनऊ से एक परिवार दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। एसी कोच में सफर कर रहे एक परिवार के पांच साल के एक बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई। वह उल्टियां करने लग। ट्रेन लखनऊ से रवाना हो चुकी थी। इसके बाद ट्रेन सीधे मुरादाबाद में ही रुकती। काफी प्रयास करने के बाद ही माता पिता बच्चे को ट्रेन में इलाज नहीं दिला सके। इसके बाद उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया कि हमारे बेटे की तबीयत खराब है। वह उल्टियां कर रहा है। उसे तेज बुखार है। रेलमंत्री पर ट्वीट पहुंचने के बाद रेल प्रशासन में हरकत में आ गया।
डीआरएम मुरादाबाद के पास इसकी जानकारी भेजी गई। सुबह साढ़े ग्यारह बजे ट्रेन हरदोई में रोक दी। इससे पहले ही एंबुलेंस हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। बच्चे को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाकर उसका इलाज कराया गया। इसके बाद पौने बारह बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रेन में एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी। हरदोई में एंबुलेंस से बच्चे को अस्पताल भिजवा दिया गया।