फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   17 hours of water will be available on Dulhandi, 2300 employees will clean in two shifts

दुल्हैंडी पर 17 घंटे मिलेगा पानी, 12 बजे के बाद चलेंगी रोडवेज बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
17 hours of water will be available on Dulhandi, 2300 employees will clean in two shifts
मुरादाबाद। होली का हुड़दंग शुरू हो गया है। ऐसे में नगर निगम का दावा है कि दुल्हैंडी वाले दिन 17 घंटे पानी की आपूर्ति होगी। दो शिफ्टों में 2300 सफाई कर्मी शहर को साफ करने का काम करेंगे। उधर, यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम भी दुल्हैंडी के दिन दोपहर 12 बजे के बाद बसें चलाएगा।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि होली पर सफाई के लिए दो शिफ्टों में 2300 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जलकल विभाग के अवर अभियंता बीआर अशोक ने बताया कि रोजाना शहर में सुबह पांच से 10 बजे और शाम को पांच से 10 बजे तक पानी की सप्लाई होती है। एक घंटे दोपहर में पानी मिलता है, लेकिन दुल्हैंडी के दिन सुबह 5 से रात के 10 बजे तक लगातार पानी की सप्लाई दी जाएगी। इस संबंध में सभी नलकूप आपरेटरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा निगम ने 18 इमरजेंसी टैंकों की व्यवस्था की है। इन टैंकरों को पीली कोठी निगम कार्यालय और लाइनपार मानसरोवर में रखा जाएगा। इमरजेंसी कॉल आने पर वहां इन्हें भेजा जाएगा।
विज्ञापन

350 होलिका दहन स्थल पर बनेगी रंगोली
शहर में करीब 350 दोलिका दहन स्थल के आसपास विशेष सफाई के अलावा नगर निगम द्वारा रंगोली भी बनाई जाएगी। इसके लिए रंगोली बनाने वाले भी बुलाए गए हैं। होलिका स्थल पर लोगों द्वारा लाइटिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे के बाद चलनी शुरू हो जाएंगी रोडवेज बसें
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि होली के मौके पर निगम ने मुरादाबाद मंडल में चल रहीं 701 बसों के 160 फेरे बढ़ाए गए हैं। दुल्हैंडी के दिन सुबह रंग खेला जाता है। इस वजह से बसों का संचालन सुबह बंद रहेगा, लेकिन यात्रियों की परेशानी देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद रोडवेज बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।
शहर की पेजयल व्यवस्था
49 ओवरहेड टैंक
105 नलकूप
180 मिनी नलकूप
जनरेटर 9
इमरजेंसी टैंकर 18
शहर में सफाई व्यवस्था की तैयारी
जोन 9
वार्ड 70
सफाई कर्मी 2300
जोन इंस्पेक्टर 9
सुपरवाइजर 70
डोर टु डोर कंपनी 4
नगर निगम से संबंधित समस्या पर इन नंबर पर करें फोन
कंट्रोल रुम 9105900538
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed