{"_id":"5c44dac2bdec22653c2d0e7e","slug":"161548016322-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुटा कांग्रेस परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों में जुटा कांग्रेस परिवार
Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 21 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi PTI
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के फरवरी पहले सप्ताह मुरादाबाद में प्रस्तावित रैली की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों की चौमुखा पुल कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई।
महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि राहुल गांधी की मंडलीय रैली एतिहासिक होगी। उन्होंने इसके लिए सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को एकजुट करने का आह्वान किया।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी की रैली से मंडल की सभी सीटों पर कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पदाधिकारी अपने स्तर पर रैली की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि रैली की तिथि और स्थान चयन की प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन
आगामी बैठक में रायशुमारी के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, महानगर, सेवा दल, महिला कांग्रेस, छात्र संगठन, युवा कांग्रेस, विचार विभाग, विधि विभाग, व्यापार प्रकोष्ठ, आरटीआई प्रकोष्ठ कार्यकारिणी पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपने विचार रखे। दौरान शिवराज सिंह गुर्जर, आनंद मोहन गुप्ता, असलम खुर्शीद, अनुराग शर्मा, असद मौलाई, रवि अरोड़ा और अकरम खुर्शीद समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।