{"_id":"5c390135bdec22738c0f02a5","slug":"161547239733-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेडेड लर्निग प्रोग्राम का पहला प्रशिक्षण सत्र पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेडेड लर्निग प्रोग्राम का पहला प्रशिक्षण सत्र पूरा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में पहले बैच के शिक्षकों का शुक्रवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक सोमवार से अपने-अपने स्कूलों में बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन कर ग्रुप बनाकर पढ़ाई कराएंगे। वहीं, शनिवार से दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम लागू किया गया है। बतौर पायलट प्रोजेक्ट मुरादाबाद जिले के 36 स्कूलों में प्रोग्राम संचालित होने के बाद बेहतर परिणाम सामने आए हैं। जिन बच्चों को अक्षर और अंक ज्ञान नहीं था वो पढ़ना और लिखना सीखे हैं। प्रोग्राम 1200 स्कूलों में संचालित होना है। पहले चरण में ब्लाकों में शिक्षकों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। जिला समन्वयक देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण दो बैच में होना है। प्रशिक्षण में प्रत्येक स्कूल के दो-दो शिक्षकों को शामिल होना है।
नगर संसाधन केंद्र में 66 शिक्षकों के प्रशिक्षण समापन पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी मीना मनराल ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण किए। मास्टर ट्रेनर नीतू सिंह प्रशिक्षण सत्र के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शिक्षकों ने बेहद रुचि दिखाई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान दांग कन्या प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बारी-बारी से गणित और भाषा की कक्षाओं का निरीक्षण किया। जिला समन्वयक ने बताया कि प्रशिक्षण लेने के बाद शिक्षक अपने स्कूलों में बच्चों का टेस्ट लेंगे। इससे बच्चों के शैक्षिक आंकलन होगा और उसी हिसाब से उनके ग्रुप बनाए जाएंगे। समापन में मास्टर ट्रेनर नीतू सिंह, धर्मवीर, रत्नेश बाला, रेहाना परवीन रही। नगर सह समन्वयक राहुल शर्मा मौजूद रहे।