फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   16 new corona positive in moradabad

दंपती, निजी स्कूल के प्रिंसिपल समेत सोलह लोग कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
16 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। जिले में संक्रमण की रफ्तार में वृद्धि हो रही है। कोरोना के सोलह नए केस मिले हैं। इसमें एक दंपती भी शामिल है। दंपती का बेटा पहले की कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। वहीं बुद्धि विहार के एक ही परिवार दो सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 12118 पहुंच गई है। एक्टिव केसों की संख्या 132 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में तेजी आने लगी है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ने लगी है। रोजाना नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में लाजपत नगर क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपती समेत सोलह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। चार दिन पहले इस दंपती का बेटा संक्रमित हो गया था। तीनों का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में एक ही परिवार के दो सदस्य भी शामिल है। ये परिवार बुद्धि विहार का रहने वाला है। वहीं एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा लाइनपार, स्टेशन रोड, गांधीनगर, पीतलनगरी, रामगंगा विहार, कांठ रोड, राजेंद्र नगर में पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 12110 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 124 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed