{"_id":"5d0a99bc8ebc3e4dbd774446","slug":"156097579017-city-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन में उगा दिया कंकरीट का जंगल, एमडीए की टीम ने साफ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की जमीन में उगा दिया कंकरीट का जंगल, एमडीए की टीम ने साफ कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा/ मुरादाबाद। पाकबड़ा - डींगरपुर रोड पर समाथल गांव में करीब 10 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग को एमडीए के सचल दस्ते ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया। भूमि पर करीब 120 छोटे - छोटे भूखंड काटे गए थे। विरोध की आशंका में एसडीएम सदर और सीओ हाईवे भी कार्रवाई के दौरान एमडीए टीम के साथ मौजूद रहे। हालांकि पुलिस देख कोई विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सका।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि समाथल गांव में प्राधिकरण से मानचित्र पास कराए बगैर अवैध रूप से 10 बीघा भूमि पर प्लाटिंग की गई थी। पूर्व में दो बार नोटिस भेजने के बाद भी इसे नहीं रोका गया। प्लाटों की छोटी - छोटी बाउंड्री कर ली गई थी। वीसी अरुण कुमार ने इसे ध्वस्त करने के आदेश दिए। जिसके बाद बुधवार को प्राधिकरण का सचल दस्ता जेसीबी लेकर बुधवार दोपहर समाथल गांव पहुंचा। एसडीएम सदर श्रद्धा सांजेवाल और सीओ हाईवे लल्लन सिंह भी पुलिस व पीएसी के साथ एमडीए टीम के साथ मौजूद थे। एमडीए टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से सभी भूखंडों की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।