{"_id":"5d0a99a98ebc3e568439e6a7","slug":"156097577114-moradabad-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंचिंग ग्राउंड का हजारों टन कूड़ा सुलगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंचिंग ग्राउंड का हजारों टन कूड़ा सुलगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रामगंगा नदी के किनारे स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड का कूड़ा सुलग उठा है। हजारों टन कूड़े में लगी आग का धुआं दूर से देखा जा सकता है। अब नगर निगम अग्निशमन विभाग की मदद से कूड़े में लगी आग को बुझाने की तैयारी में है।
एनजीटी की सख्ती के बाद खुले में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा करीब दो दिन से सुलगा हुआ है। स्टाफ के मुताबिक सूरज की तपिश की वजह से कूड़े में आग लगी होगी। सुलगता हुआ कूड़े की आग बुझाने के प्रयास नहीं होने से अब हजारों टन कूड़ा सुलग रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। होली के पास भी कूड़े में आग भड़की थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लगाकर कूड़े की आग बुझाई गई। करीब एक महीने पहले आग दोबारा भड़क गई। एक बार फिर फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया गया।
जलता हुआ कूड़ा प्रदूषण फैलाता है
मुरादाबाद में प्रदूषण के स्तर ने भले ही दिल्ली, एनसीआर को पीछे छोड़ दिया हो। लेकिन हम सबक लेने को तैयार नहीं है। पर्यावरण के नजरिया से कूड़े का बड़े पैमाने पर जलाना बेहद खतरनाक है। धुआं हवा के साथ आस-पास के गांवों में पहुंच रहा है। रिहायशी इलाकों में दुर्गंध के साथ धुआं भी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
ट्रंचिंग ग्राउंड की आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड का सहारा लिया जाएगा। इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। - संजय चौहान, नगर आयुक्त