फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नोटों पर लिखकर ले आई नकल

नोटों पर लिखकर ले आई नकल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
नोटों पर लिखकर ले आई नकल
मुरादाबाद। हिंदू कालेज में बीएड की परीक्षा चल रही हैं। सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की व्यवस्था होने के बावजूद विद्यार्थी नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके लिए वह तरह-तरह के पैतरे अजमा रहे हैं। पहले प्रवेश पत्र पर नकल लिखने के बाद अब नोटों पर भी नकल लिखकर ला रहे हैं। शनिवार को एक छात्रा को नोटों से नकल करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

शनिवार को बीएड प्रथम वर्ष का नौवें पेपर क्रिटिकल अंडरस्टैंडिंग ऑफ आईसीटी की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक थी। इसमें 914 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 879 उपस्थित रहे, जबकि 35 विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए। मुख्य गेट पर जांच के बाद सभी विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में पहुंच गए। परीक्षा शुरू होने के बाद जब आंतरिक सचल दल निरीक्षण पर पहुंचा तो एक छात्रा संदिग्ध तरीके से प्रश्नपत्र हल करती हुई मिली। दल में शामिल महिला सदस्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने जब तलाशी ली तो छात्रा के पास सौ-सौ के तीन और एक पचास के नोट पर नकल लिखी हुई मिली। हड़बड़ाहट में छात्रा ने 50 के नोट से नकल को मिटाने की कोशिश की। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि नकल लिखे चारों नोटों को उत्तर पुस्तिका के साथ नत्थी कर विश्वविद्यालय भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक छात्र प्रवेश पत्र पर बहुत महीन तरीके से नकल लिखकर लाया था, उसे भी पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed