{"_id":"5ce85168bdec22078a1fd09b","slug":"155872911412-moradabad-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्यातकों ने कंबोडिया - वियतनाम में देखे हस्तशिल्प के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्यातकों ने कंबोडिया - वियतनाम में देखे हस्तशिल्प के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) की ओर से निर्यातकों का एक प्रतिनिधि मंडल हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु के नेतृत्व में कंबोडिया और वियतनाम की सात दिवसीय यात्रा से लौट आया है। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों में हस्तशिल्प में इस्तेमाल की जा रही तकनीकि को समझना और भविष्य में संयुक्त भागीदारी की संभावनाओं का पता लगाना था। हस्तशिल्प विकास आयुक्त ने इस दौरे को हस्तशिल्प के नजरिए से आंखें खोलने वाला बताया है।
ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार का कहना है कि वियतनाम और कंबोडिया पारंपरिक तौर पर कला एवं शिल्प, कपड़ों की बुनाई, चांदी के काम, पत्थर तराशी, लाह की वस्तुओं, चीनी मिट्टी, बेंत एवं बांस, शिल्प, प्राकृतिक फाइबर उत्पाद आदि के लिए जाना जाता है। काष्ट हस्तशिल्प, धातु शिल्प और शिल्क कसीदाकारी के लिए भी इसकी अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई देशों में इस्तेमाल की जा रही शिल्प कला एकदम अनूठी है। दोनों देश अपने हस्तशिल्प उत्पादों को कम कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय प्रतिनिधि मंडल हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु के नेतृत्व में 15 मई से 21 मई तक दोनों देशों की यात्रा पर गया था। इसमें ईपीसीएच के निदेशक आरके वर्मा, राजेश जैन, जासमिना जालियांग, नवेद उर रहमान भी शामिल थे। हस्तशिल्प विकास आयुक्त ने दौर से लौटने के बाद कहा है कि वियतनाम में संस्थागत मदद अच्छी है।