फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण को सौंपा ज्ञापन

संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण को सौंपा ज्ञापन

Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
संविदा सफाई कर्मियों के नियमितीकरण को सौंपा ज्ञापन
चंदौसी। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी की सदस्य मंजू दिलेर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करने व आउट सोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों को समान वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

एक कार्यक्रम में शामिल होने आई राष्ट्रीय सफाई सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर से मिलकर भावाधस के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका परिषद चंदौसी में 115 कर्मचारी संविदा पर कार्य करते हैं। इनका नियमितीकरण किया जाना चाहिए। जबकि 107 सफाई कर्मचारी आउट सोर्सिंग के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। इन्हें 7500 रुपये प्रति माह मिलता है, जो अब घटकर 6734 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस अल्प वेतन में बच्चों की पढ़ाई लिखाई, रहन-सहन आदि जीविकोपार्जन संभव नहीं हो पा रहा है। इन्हें चार साप्ताहिक अवकाश के बाद इनकी दैनिक मजदूरी 259 प्रतिदिन निर्धारित की गई है। जबकि मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ आदि नगर निगमों में आउट सोर्सिंग के कर्मचारियों को 10 हजार रुपये प्रति माह मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक इन कर्मियों को नियमित नहीं किया जाता, तब तक इन्हें दस हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में रॉकी वाल्मीकि, संजय वाल्मीकि, नीरज पेंटर, आनंद वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed