फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में हुए मुशायरे में दिवार गिरने से घायल बालिका की मौत

टांडा में हुए मुशायरे में दिवार गिरने से घायल बालिका की मौत

Fri, 09 Nov 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
टांडा में हुए मुशायरे में दिवार गिरने से घायल बालिका की मौत

विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। नगर में बीते सप्ताह आयोजित मुशायरे में दीवार गिरने से घायल हुई बालिका की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम पहुंचे शरीर को रात में हजारों लोगो की मौजूदगी में सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया।

ज्ञात हो की 2 नवंबर को नगर के मोहल्ला पड़ाव में नगर पालिका की ओर से ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया था। इसमें अपर पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह, सीओ राहुल कुमार, पालिकाध्यक्ष महनाज जहाँ, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मक़सूद लाला समेत बड़ी संख्या में नगर के संभ्रांत लोग मौजूद थे। इसी बीच आयोजन स्थल के पास स्थित एक घर की दीवार गिर गई। जिसमे 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही मोहल्ला दयामपुरा निवासी बालिका अकीमा परवीन (14) दीवार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को घायल अवस्था में पुलिस की सहायता से नगर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने बालिका की हालत गंभीर देखते हुए उसे रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को मुरादाबाद के साई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ बालिका की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन बालिका को लेकर दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल पहुंचे लेकिन गंभीर रूप से घायल बालिका ने एक सप्ताह के संघर्ष के बाद मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर चलते ही परिजनों तथा नगर में कोहराम मच गया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए बालिका के घर पर नगर तथा क्षेत्र के लोगो का ताँता लग गया। बुधवार को दिल्ली में हुए पोस्टमार्टम के बाद देर शाम नगर में पहुंचे बालिका के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए नगर व क्षेत्र के हजारों लोग पहुंचे और बालिका को रात साढ़े आठ बजे नगर की ईद गाह के पास मौजूद कब्रिस्तान में सुपुर्द ए ख़ाक कर दिया गया। उधर बालिका के मरने की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी नगर अतिरिक्त फॉर्स तैनात कर नगर में शांति बनाऐ रखने के प्रयास में जुट गयी। सीओ स्वार राहुल कुमार ने भी नगर में ही डेरा डाल कर अधीनस्थ को नगर में त्योहार के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा- निर्देश दिए। बालिका नगर के एक स्कूल के कक्षा 9 की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed