{"_id":"5bdb4d92bdec22697a0f4199","slug":"154109885717-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत मिशन के छह नोडल प्रभारियों का एक दिन वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत मिशन के छह नोडल प्रभारियों का एक दिन वेतन रोका
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जनपद के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। छह नोडल अधिकारी अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की न्याय पंचायतवार समीक्षा की गई, जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी से रिपोर्ट ली गई जिसमें न्याय पंचायत गुमथल के उपनिदेशक (कृषि), न्याय पंचायत देहपा से नोडल अधिकारी मोहित कुमार गुप्ता के साथ ही अन्य नोडल अधिकारियों की अपनी न्याय पंचायत की ग्राम पंचायतों में कार्य धीमी गति होने के कारण व प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष नहीं होने के कारण वहां के ग्राम प्रधानोें को उनकी वित्तीय पावर सीज करने का जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। जिन ग्रामों के कार्य की गुणवत्ता एवं लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम है, उनमें विकास खंड रजपुरा के ग्राम पंचायत भिरावटी एवं हिरोनी, विकास खंड बनियाखेड़ा के ग्राम पंचायत बिचैटा काजी, खबरिया हुलास नगर, जहांगीरपुर, बहोरनपुर, रीठ, सराय ज्वालापुरी, ब्लाक जुनावई की ग्राम पंचायत नगलिया देवी, डुमाइल, दबथरा हिमंचल के ग्राम प्रधानों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए है।