{"_id":"5bafd44e867a5537ba40678f","slug":"15382497881-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल में सुधार के लिए नगर में बनेगा एक ओवर हेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल में सुधार के लिए नगर में बनेगा एक ओवर हेड टैंक
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। नगर में पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए पालिका एक ओवर हेडटैंक बनाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
शनिवार को अपराह्न तीन बजे करीब आयोजित की गई नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए, जबकि तीन प्रस्तावों को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया। पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह व उप जिलाधिकारी चंदौसी/ अधिशासी अधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित की मौजूदगी में आयोजित की गई बोर्ड बैठक में नगर में एक ओवर हेड टैंक बनवाए जाने के प्रस्ताव समेत 400 एलईडी बल्ब लगवाए जाने व नगर की गंदे पानी की निकासी के लिए तालाब की भूमि खरीदे जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, गृहकर में बढ़ोतरी व जल मूल्य में बढ़ोतरी किए जाने समेत जलकर लगाए जाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक के लिए टाल दिया गया। शाम साढ़े चार बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक बैठक में अभिमन्यु वार्ष्णेय समेत सभासदों में योगेश टिल्ला, सौरभ शंखधार, जमील अहमद, मोहम्मद आलम, शीतल वार्ष्णेय, लक्ष्मी वाल्मीकि व शबाना आदि मौजूद रहे।