फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारिश और तेज हवा से फसलों को हुआ नुकसान

बारिश और तेज हवा से फसलों को हुआ नुकसान

Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से फसलों को हुआ नुकसान
चंदौसी। दिनभर रिमझिम बरसात से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। बरसात से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बरसात से श्रीगणेश मेले के दुकानदारों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है, क्योंकि बरसात के कारण दर्शकों की संख्या में कम हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा जिससे मौसम में ठंडक महसूस हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से फसलों को नुकसान हुआ है। धान की फसल खेतों में ही गिर रही हैं, जिससे धान की बालियां खराब हो सकती हैं, उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। यहीं स्थिति गन्ने की भी है, हालांकि अधिकांश किसानों ने खेत पर ही गन्ने को बांध दिया था लेकिन इसके बावजूद गन्ना गिर रहा है। उड़द की फसल इन दिनों फूल रही है लेकिन अधिक बरसात के कारण फूल खराब हो सकता है, जिसके कारण उड़द का उत्पादन भी गिर सकता है। तीन बजे के झमाझम बरसात हुई, जिसके कारण फव्वारा चौक, स्टेशन रोड पर जलभराव हो गया। जिससे यहां वाहन चालकों व पैदल लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक नुकसान श्रीगणेश मेले के दुकानदारों का रहा है, क्योंकि मेले में शहरी भीड़ तो पहुंच जाती है, खरीदारी भी जमकर हो रही है लेकिन दूर दराज के गांवों से मेला देखने वाले बरसात के कारण मेले में नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे दुकानदारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed