फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना, फसलों को भी लाभ

रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना, फसलों को भी लाभ

Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम बरसात से मौसम सुहाना, फसलों को भी लाभ
चंदौसी। कई दिनों की धूप और गर्मी के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है जिससे लोगों को गर्मी राहत मिली। धान गन्ना आदि फसलों को भी लाभ पहुंचा लेकिन मुहर्रम पर निकाले जा रहे ताजियों के भीग जाने की आशंका जरूर उत्पन्न हुई लेकिन शाम होते होते बरसात थम गई।
विज्ञापन

कई दिनों से मौसम गर्म था, जिससे लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही थी लेकिन शुक्रवार को मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। गुरुवार की रात को आसमान साफ था, गर्मी भी हो रही थी लेकिन सुबह करीब दस बजे आसमान पर काली घटाएं घिर आईं। रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इसके बाद दोपहर बाद तक लगातार रिमझिम बरसात होती रही। इससे लोगों को छाता लेकर चलना पड़ा। इसके साथ ही इन दिनों की धान की फसल पकने लगी है।
विज्ञापन

रिमझिम बरसात से तो धान व गन्ने की फसल को फायदा है लेकिन किसानों को भय है कि यदि हवाएं तेज चली तो धान व गन्ने की फसल गिर सकती है, जिससे नुकसान पहुंच सकता है। किसान नेता ब्रिजपाल सिंह (रामरायपुर गमटिया) ने बताया कि उड़द की फसल भी खेतों में तैयार है लेकिन अधिक बरसात होती है तो उड़द की फसल को नुकसान हो सकता है, हालांकि रिमझिम बरसात से उड़द को भी फायदा है। प्रगतिशील किसान अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि शुक्रवार को जो बरसात हुई, उससे कोई नुकसान नहीं है, यदि तेज हवाएं चलतीं हैं तो नुकसान हो सकता है। इधर शुक्रवार को कई स्थानों पर मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा है। अधिक बरसात हुआ तो परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed