{"_id":"5b83010142c79246361b185e","slug":"15353121184-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सावन मास की पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित, पहुंचे राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में सावन मास की पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित, पहुंचे राज्यमंत्री
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। भगवान शंकर के जयघोष के बीच सावन मास की पूर्णिमा पर शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस दौरान राज्यमंत्री बल्देव औलख ने यहां पर हाजिरी लगाई।
कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव में रविवार को सावन मास की पूर्णिमा पर शिव मंदिर में भगवान शिव-पार्वती की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की गई। इस दौरान मंत्र और भगवान शिव का जयघोष गूंजा। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख पहुंचे और यहां पर दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां पर भोले का गुणगान किया। कार्यक्रम में राबेश यादव, सुभाष गुप्ता, प्रेमशंकर पांडेय, देवेंद्र सिंह राजपाल, शाकिर अली आदि रहे। बाद में राज्य मंत्री मिलक पहुंचे और हरिद्वार जाते हुए हादसे का शिकार हुए दो सगे भाईयों के परिजनों से मिले और संबधित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने सभासद गोपेश्वर के यहां पर पहुंचकर उनके पिता के स्वास्थ्य का हाल जाना। राज्य मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष के यहां पर पहुंचे और रक्षा बंधन कार्यक्रम में भाग लिया।