{"_id":"5b82f2c442c792462e3b38e7","slug":"153530847317-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में रक्षा बंधन पर जाम से जूझते रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में रक्षा बंधन पर जाम से जूझते रहे राहगीर
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। नगर के बीचोबीच से गुजरने वाले बाजपुर-नैनीताल मार्ग रक्षाबंधन के चलते सुबह से ही जाम की जद में रहा। इस दौरान भाई को राखी बांधने जा रही बहनों सहित आम राहगीरों को अत्यधिक दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
ध्यान हो कि रविवार को रक्षाबंधन के दिन दोपहर तक बारिश होने के चलते लोगो घरों में दुबके रहे। दोपहर के बाद बारिश रुकने के बाद नगर में वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी ट्रैफिक बढ़ने के कारण जाम हो गए। इससे दैनिक यात्रियों और नैनीताल जाने वाले पर्यटकों, विशेषकर भाइयों को राखी बांधने जा रही बहनों को जाम में फंसने के कारण भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव काम होने के बाद शाम चार बजे सुचारु रूप से चल पाया। रक्षा बंधन के मौके पर नगर के बीच से गुजरने वाले टांडा-बाजपुर मुख्य मार्ग को मिठाई के फड़ और फलों के ठेले लगा कर अति संकरा कर दिया। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम की जद में आ गया।