{"_id":"5b50ec754f1c1b6f548b5940","slug":"15320300653-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार हो गया, विभाग ने बाद में भेजा साक्षात्कार के लिए पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार हो गया, विभाग ने बाद में भेजा साक्षात्कार के लिए पत्र
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कृषि विभाग की ओर से घोर लापरवाही सामने आई है। एक आवेदक ने वन स्टाप शॉप के लिए आवेदन किया, लेकिन कृषि विभाग ने तय तिथि के बाद बाद साक्षात्कार पत्र भेजा। जब आवेदक कलक्ट्रेट परिसर स्थित कृषि रक्षा इकाई दफ्तर में पहुंचा तो युवक को मौजूद कर्मियों ने टहला दिया। युवक ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की शिकायत किए जाने की बात कही है।
युवक के मुताबिक प्रशिक्षित कृषि उद्यमी, स्वाबलंबी योजना के तहत वन स्टाप शाप के लिए बीते दिनों आवेदन किया था। इसके लिए 16 जुलाई को 11 बजे साक्षात्कार होना तय था। उप कृषि निदेशक जनपद संभल कार्यालय की ओर से साक्षात्कार के लिए जो पत्र भेजा गया था, वह साक्षात्कार के लिए तय तिथि के बाद मिला। डाक कर्मी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जब वह अपनी पंजीकृत डाक लेने गया और डाक देखी तो सामने आया कि कृषि विभाग की ओर से वह डाक 16 जुलाई 2018 को दोपहर एक बजे पंजीकृत कराई गई है। इससे साफ होता है कि विभाग की ओर से घोर लापरवाही की गई है। गुरुवार को विकासखंड पवांसा के गांव निरयावली निवासी युवक गिरिराज कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचा और कृषि रक्षा इकाई के दफ्तर मेें मौजूद कर्मियों से बातचीत की। वहां मौजूद कर्मियों की ओर से ठीक से जानकारी नहीं दी गई। युवक का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उसका साक्षात्कार छूटा है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
---------------------
आवेदक को व्हाट्स ऐप सहित दूसरे माध्यमों से भी जानकारी दी गई थी। अब आवेदक को संतुष्ट कर दिया गया है।
हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक, जिला संभल।
-----------------------------
पूरे मामले की जांच-पड़ताल कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शंभूनाथ तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला संभल।