फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में अविश्वास प्रस्ताव की जोड़-तोड़ के बीच ब्लाक समेत पांच पर केस, सियासत गरमाई

मिलक में अविश्वास प्रस्ताव की जोड़-तोड़ के बीच ब्लाक समेत पांच पर केस, सियासत गरमाई

Thu, 12 Jul 2018 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
मिलक में अविश्वास प्रस्ताव की जोड़-तोड़ के बीच ब्लाक समेत पांच पर केस, सियासत गरमाई
मिलक (रामपुर)। ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चली रही उठा पटक के बीच सपा के ब्लाक प्रमुख और एक बीडीसी सदस्य समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ भाजपाइयों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 23 जुलाई को बैठक होनी है। जिसका समय नजदीक आते ही दोनों में बीडीसी सदस्यों को लेकर होड़ मच गई है। बीडीसी सदस्यों को लेकर छह जुलाई को हुए हंगामे और खींचतान मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही सियासत गरमा गई है। मामले में एक महिला प्रधान ने थाने में सपा के ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने अगले दिन आरोपी ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, बीडीसी सदस्य छत्रपाल, गन्ना समिति मिलक के पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल गंगवार, बीडीसी सदस्य का बेटा, जसवंत तथा छत्रपाल के रिपोर्ट दर्ज की थी। महिला प्रधान का आरोप था कि हथियारों से लैस होकर आए लोगों ने राजनैतिक रंजिशन में घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होने छेड़खानी की और विरोध करने पर धमकाया। इसके साथ ही सोन की चेन छीनने, मारपीट समेत कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed