{"_id":"5b4656324f1c1b84468b5f68","slug":"153133624018-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सफाई कर्मी की जगह ठेके पर काम करते मिले युवक को तहसीलदार ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में सफाई कर्मी की जगह ठेके पर काम करते मिले युवक को तहसीलदार ने पकड़ा
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। तहसीलदार ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो सफाई कर्मचारी की जगह ठेके पर रखा व्यक्ति सफाई करता पाया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा ड्यूट पर खुद की जगह किसी और को लगाने के मामले में तहसीलदार ने एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।
ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों को लेकर सवाल उठते रहते हैं। ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इसे लेकर अक्सर शिकायतें संपूर्ण समाधान दिवस और जिला स्तर पर आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत निपनिया में तहसील अशोक कुमार सिंह को निरीक्षण में मिला। यहां जगतपुर गांव निवासी दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में तैैनात है। जिसकी जगह तहसीलदार अशोक कुमार सिंह को ठेके पर काम करने वाला सुनारखेड़ा निवासी मुन्ना लाल मिला। तहसीलदार ने ठेके पर रखे सफाई कर्मचारी के बयान दर्ज किए हैं। मुन्ना लाल सफाई कर्मी दिनेश कुमार की जगह एक साल से काम कर साढ़े पांच हजार रुपये महीना काम कर रहा है। इससे पहले किसी दूसरी ग्राम पंचायत में काम करता था। तहसीलदार ने बताया कि पूरी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है।