{"_id":"5b4654ee4f1c1bce3b8b4832","slug":"15313359161629-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक के 29 प्रशिक्षणार्थी हड़ताली लेखपालों को लेकर चेता प्रशासन, जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक के 29 प्रशिक्षणार्थी हड़ताली लेखपालों को लेकर चेता प्रशासन, जारी किए नोटिस
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। एस्मा का उल्लंघन करके लेखपालों की हड़ताल में कूदे 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन की आठ दिन बाद नींद टूटी। एसडीएम ने इन लेखपालों को नोटिस जारी किए हैं तथा 12 जुलाई को काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई होगी।
प्रदेश में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी मांगों को लेकर तीन जुलाई से हड़ताल पर है। प्रदेश सरकार ने तीन जुलाई को हड़ताली लेखपालों पर एस्मा लगा दी थी लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और काम पर नहीं लौटे हैं। लेखपालों की हड़ताल में प्रशिक्षणार्थी लेखपाल भी कूद पड़े हैं और वह भी तीन जुलाई से हड़ताल हैं। एसडीएम को हड़ताल के आठ दिन गुजरने पर हड़ताल करने वाले 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों की सुध आई है। इनको अभी दो साल पूरा नहीं हुआ है। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को लेकर प्रशिक्षणार्थी लेखपालों को दोबारा नोटिस जारी किए हैं। जिन्हें बारह जुलाई तक का समय दिया गया है। काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।