{"_id":"5b4654ec4f1c1bbd248b5caf","slug":"1531335914513-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सरकारी पेड़ काटने के आरोप में प्रधान समेत 13 पर कसा शिकंसा,चार्ज सीट लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सरकारी पेड़ काटने के आरोप में प्रधान समेत 13 पर कसा शिकंसा,चार्ज सीट लगी
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। पुलिस ने ग्राम समाज के सरकारी पेड़ काटने के आरोप में प्रधान समेत 13 पर शिकंसा कसा है। पुलिस ने 13 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। वहीं पुलिस ने मृतक महिला का नाम रिपोर्ट से हटा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के शाहदरा गांव के प्रधान समेत 12 के खिलाफ हल्का लेखपाल सिपाही लाल ने पिछले दिनों जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने पर हल्का लेखपाल ने दो नए नाम विवेचना अधिकारी को शामिल करने के लिए दिए थे। पुलिस ने नए नाम शामिल किए। जांच में लेखपाल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मृतक महिला हनीफा का नाम शामिल निकला। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी कर ली है। जिसमें सरकारी पेड़ काटने में प्रधान समेत13 आरोपी दोषी पाए गए। जिनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। वहीं दूसरी ओर हल्का लेखपाल की ओर से मृतक महिला के खिलाफ जालसाजी की दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर शाहबाद के कार्यवाहक उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि उनको इस वावत पुलिस रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि उनको पुलिस की रिपोर्ट मिलती है। जब जांच कराकर लापरवाही पर कार्रवाई होगी। ऐसा न होने पर संबधित कोर्ट पुलिस रिपोर्ट पर संज्ञान ले सकता है।