फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बाबा बर्फानी के दर्शन को कांठ से जत्था रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शन को कांठ से जत्था रवाना

Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
बाबा बर्फानी के दर्शन को कांठ से जत्था रवाना
कांठ। जय बाबा बर्फानी भूखे को अन्न, प्यासे को पानी के जयकारे के साथ शिवभक्तों का दूसरा जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है। हर हर महादेव के जयकारे से सुबह सुबह ही नगर का वातावरण शिवमय हो गया था।
विज्ञापन

मंगलवार की तड़के कांठ के मोहल्ला चौक बाजार में एकत्र हुए अमरनाथ यात्रियों का विधिविधान से तिलक आदि किया गया। इस अवसर पर महंत विजयपाल सिंह विश्नोई ने सभी अमरनाथ यात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। शिवभक्तों के दल ने हर हर महादेव का जयकारा लगाया। भोले के भक्तों ने नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। पेट्रोल पंप तिराहा पहुंचकर बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए दल वाहनों से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को यह अमरनाथ यात्रा पर जाने वाला दूसरा दल था। महंत विजयपाल सिंह विश्नोई के मार्ग दर्शन में जीतू वर्मा, नीतू विश्नोई, राजीव यादव, अंकित यादव, रोहित यादव, संजय कुमार, दीपक यादव आदि शिवभक्त शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed