{"_id":"5b4517574f1c1b05278b5c7c","slug":"15312546132-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने अवैध कब्जा हटवाने को मुख्यमंत्री से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने अवैध कब्जा हटवाने को मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत बैरमपुर के ग्राम प्रधान ने स्थनीय प्रशासन से निराश होकर अवैध कब्जा हटवाए जाने की गुहार अब सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लगाई है। गांव में राजकीय इंटर कॉलेज बनवाए जाने की बात भी सामने रखी है।
विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत बैरमपुर के ग्राम प्रधान पं.जगन्नाथ शर्मा ने मंगलवार शाम सवा सात बजे मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से एनेक्सी भवन लखनऊ स्थिति कार्यालय में मुलाकात की। ग्राम प्रधान ने अपने गांव के हड़वाड़ की भूमि पर गांव के ही बाबू के द्वारा अवैध कब्जा किए होने की शिकायत की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वह तहसील व जिले के सभी अधिकारियों के सामने अवैध कब्जा हटवाए जाने को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है। ग्राम प्रधान ने गांव में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और शमशान स्थल बनाए जाने की बात भी रखी है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र दिया है। उन्होंने सभी को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया है। प्रधान ने मुख्यमंत्री को गाय बछड़े की एक पीतल की प्रतिम भी भेंट की है। उनके साथ मूंढापांढे के ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक, अभिषेक सिंह, दीपक शर्मा आदि भी थे।