{"_id":"5b45158a4f1c1b0b278b5b17","slug":"15312541522-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांठ में बारिश न होने से झुलस रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांठ में बारिश न होने से झुलस रहीं फसलें
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। क्षेत्र में बारिश न होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों का बुरा हाल है। वह दिन पर दिन झुलसती ही जा रहीं है किसान इसे ले चिंतित हैं। इधर भीषण में बिजली के भी नखरे दिखा आ रही है। जिसे ले क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो रहा है।
इस बार जून और अब जुलाई का माह भीषण गर्मी लेकर आया है। मानसूनी बारिश न होने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। नदी, पोखर, झील और तालाब सब सूखे पड़े हैं। जंगलों में रहने वाले जानवर और पशु पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं तो वहीं खेतों में खड़ी किसानों की फसलें भी बुरी तरह से झुलस रहीं हैं। रात-दिन महंगा डीजल फूंकने के के बाद भी किसान फसलों को बचाने में असफल हो रहे हैं। इधर बिजली विभाग के द्वारा की जा रही अघौषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं और किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है भीषण गर्मी में यदि बिजली मिले तो खेतों की सिंचाई का कार्य संभव है। रामपाल सिंह, वीरसिंह सैनी, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, सुनील कुमार आदि किसानों ने कटौती मुक्त बिजली दिए जाने की मंाग की है जिससे वह अपनी खेतों की सिंचाई का कार्य कर सके हैं।
वहीं दूसरी ओर भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि सोलह जुलाई को कांठ में होने वाले रोडजाम आंदोलन के दौरान भाकियू बिजली विभाग से पूरे माह की बिजली का हिसाब मांगेगी। यदि इसमें आनाकानी की गई तो बिजली अधिकारियों को तपती दोपहरी में अपने साथ सड़क पर बैठाया जाएगा।