{"_id":"5b45157d4f1c1bba248b5a41","slug":"15312541393-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक समंवयक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक समंवयक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। स्वच्छता मिशन में अपेक्षाकृत सहयोग नहीं देने पर खंड विकास अधिकारी जुनावई ने ब्लाक समंवयक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिका री को रिपोर्ट भेजी है। जुनावई के खंड विकास अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक गांव को खुले में शौच मुक्त करने के लिए स्वच्छता मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनवाने का कार्य कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने से लेकर इस कार्य में सहयोग करनेे का कार्य ब्लाक समंवयक से भी कहा गया था। जुनावई ब्लाक में काम पिछडने पर मुख्य विकास अधिकरी शंभूनाथ त्रिपाठी ने पांच जुलाई को गुन्नौर ब्लाक के सभागार में बैठक कर ब्लाक समंवयक पुष्पा कुमारी का स्थनांतरण तत्काल प्रभाव से जुनावई कर दिया था। सीडीओ के आदेश को दर किनार करते हुए पुष्पा कुमारी ने ना तो जुनावई ब्लाक में अपनी ज्वायनिंग दी और ना ही स्वच्छता मिशन कार्यक्रम में कोई योगदान किया है। इसी के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीपीआरओ रिपोर्ट भेजी गई है।
----------------------------------------------
गोमांस बरामद, एक युवक को पकड़ा
जुनावई/चंदौसी।
धनारी थाना क्षेत्र केे गांव में पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक घर में छापा मार कर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास सो गोमांस बरामद किया गया है। उसके दो साथी भागने में सफल हो गए।धनारी थानाध्यक्ष इलम सिंह ने बताया गया कि थाना क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव में एक घर में गौमांस होने की सूचना मुखबिर के द्वारा दी गई। उसी सूचना के अनुसार एसआई लईक अहमद एवं कमलेश कुमार सहित दोनों लोगों ने मय पुलिस बल के साथ सुबह रजाक पुत्र नबाब अली के घर पर छापा मारा तो बबलू एवं नाजिम भागने में कामयाब रहे। जबकि मौके से रजाक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 20 किग्रा मीट बरामद किया गया है।
-----------------------------------------------
शौचालयों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर बीडीओ नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
जुनावई/चंदौसी।
ब्लाक जुनावई क्षेत्र के गढ़ी बिचौला गांव में ठेके पर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगा रहा है। मामले की शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान व सचिव की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
बीडीओ जेपी गुप्ता ने निरीक्षण करने के बाद ग्राम प्रधान पति एवं सचिव पर कड़ी नाराजगी जताते हुए शौचालय निर्माण कार्य को दुरुस्त व मानक के अनुसार कराने के निर्देश दिए। 1.07 लाख रुपये लागत से प्रधान द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बनवाया। बीडीओ ने उसका भी निरीक्षण किया। अधर में लटके केंद्र को जल्द पूर्ण करने के निर्देश प्रधान को दिए हैं। बाद में 2011 की डाटा सूची के आधार पर पात्र लाभार्थी लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिए जाने के लिए घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया। -------------------------------------------------