{"_id":"5b45148d4f1c1ba64e8b5084","slug":"153125389918-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार चार घायल, भर्ती, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार चार घायल, भर्ती, रेफर
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस व डायल 100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा नगर में तेली वाला रोड पर शाम सवा सात बजे करीब हुआ।
मंगलवार की थाना रजपुरा निवासी कल्लू व मनोज पुत्र गण मटरू, ओमपाल पुत्र दिलीराम गांव पतगांव थाना बिसौली जिला बदायूं व महेश पुत्र मुनेश निवासी शाहदरा दिल्ली बाइक पर सवार होकर गांव बेहटा जयसिंह से रजपुरा की ओर जा रहे थे। शाम सवा सात बजे करीब जैसे ही उनकी बाइक तेली वाला रोड पर पहुंची, अचानक एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे और घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
वहीं सड़क हादसे में थाना धनारी के गांव जड़वार निवासी विजयपाल पुत्र मोती व थाना बनियाठेर के गांव मोहम्मदपुर काशी निवासी शमशुल पुत्र मेहरबान घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।