{"_id":"5b4514864f1c1bc1248b5a2c","slug":"15312538921-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद का दुरुपयोग करने के आरोप में कानूनगो निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद का दुरुपयोग करने के आरोप में कानूनगो निलंबित
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। पद का दुरुपयोग के आरोप में कानूनगो को निलंबित कर जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच एसडीएम चंदौसी को सौंपी गई है।
तहसील संभल के गांव रझेड़ा सलेमपुर पर तैनात राजस्व निरीक्षक महेंद्रपाल सिंह को पद का दुरुपयोेग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के मुताबिक गांव सुल्तानपुर बुजुर्ग बाहर चुंगी में मृतक की वसीयत के आदेश पारित होने के बाद विरासत दर्ज करने, अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर अपने पद का दुरुपयोग कर विरासत संबंधी तमाम आदेश पारित करने के आरोप में कानूनगो महेंद्रपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। डीएम ने बताया कि काननूगो को निलंबन अवधि में जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पूरे मामले की जांच उप जिलाधिकारी चंदौसी को पद नाम से जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।