फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नेताओ के जाल में फंस हिन्दू जात-पात में बटे

नेताओ के जाल में फंस हिन्दू जात-पात में बटे

Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नेताओ के जाल में फंस हिन्दू जात-पात में बटे
टांडा। क्षेत्र के गांव में हुई सभा में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महा मंडलेश्वर स्वामी प्रबोध आनंद गिरि महाराज ने कहा की हिंदुओं को जात-पात भुलाकर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं पर हिंदुओं को राजनीतिक लाभ के लिए अपने जाल में फंसाकर जात बिरादरी में बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा से सीकमपुर स्थित आर एस एम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना की सभा का आयोजन किया गया। सभा में हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महा मंडलेश्वर स्वामी प्रबोध आनंद गिरि महाराज ने कहा कि सभी हिंदुओं को जात-पात को भुलाकर हिंदू धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। हिंदू नेताओं के जाल में फंसकर आपस में भेदभाव नहीं रखना चाहिए। जात-पात के कारण हिंदू धर्म संकट में हैं। इसलिए सभी हिंदुओं को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्हाेंने कहा कि एक समय भारत की सीमाएं अफगानिस्तान से लेकर सुदूर मध्य पूर्व तक फैली हुई थी जो आज धीरे धीरे सिकुड़ता जा रहा है। भारतीय संस्कृति शांति काल परिस्थिति में जन्मी और पनपी। हमें खुद पर भरोसा कर भारतीय सनातन समाज को सबल बनाना होगा। हमारे धार्मिक किताबें, पुराण, रामायण, गीता सब में ज्ञान पर जोड़ दिया गया है। लेकिन हमने इसे अपने जीवन में नहीं उतरा। कार्यक्रम के अंत में जनपद रामपुर में हिंदू रक्षा सेना का गठन कर सुक्खी सिंह चौहान को हिंदू रक्षा सेना का जिला अध्यक्ष, सुरेश सिंह को उपाध्यक्ष और सीकमपुर निवासी के पी सिंह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed