{"_id":"5b426aec4f1c1bc5248b5499","slug":"1531079402642-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में एस्मा के उल्लंघन पर 42 लेखपालों को जारी नोटिस की सीमा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलक में एस्मा के उल्लंघन पर 42 लेखपालों को जारी नोटिस की सीमा खत्म
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मिलक। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हड़ताल पर लागू एस्मा का उल्लंघन करने पर 42 लेखपालों को जारी नोटिस की समय सीमा समाप्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर संघ के निलंबित अध्यक्ष और मंत्री के रिकार्ड जमा नहीं हो पाए हैं।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तीन जुलाई से हड़ताल पर है। सरकार ने लेखपालों की हड़ताल को तीन जुलाई को छह माह के लिए प्रतिबंधित करके एस्मा लागू कर दिया था लेकिन एस्मा को दरकिनार कर हड़ताल करने पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना और संघ के मंत्री सुमित कुमार सक्सेना को पांच जुलाई को निलंबित कर दिया था। एसडीएम ने हड़ताल में शामिल 42 लेखपालों को नोटिस जारी किए थे। जिनकी समय सीमा तीन दिन की थी। नोटिस की समय सीमा समाप्त हो चुकी है लेकिन प्रशासन को लेखपालों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर निलंबित लेखपालों का प्रशासन बस्ता नहीं जमा करा पाया है। निलंबन होने पर संबधित लेखपालों का रिकार्ड जमा कराया जाता है लेकिन प्रशासन अभी संभलकर चल रहा है। जिस कारण निलंबित लेखपालों का रिकार्ड जमा नहीं कराया है।