{"_id":"5abbf0144f1c1b542a8b4608","slug":"152226639414-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, निर्माण रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में घटिया सामग्री लगाने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, निर्माण रोका
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी।
विधायक निधि से निर्माणाधीन बनियाखेड़ा संपर्क मार्ग में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। जमकर हंगामा भी किया। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और कार्य शुरू कराया।
बनियाखेड़ा गांव में विधायक निधि से हाईवे से जोड़ने वाली मुख्य काली सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार की सुबह बनियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री तथा मानक के अनुरूप सड़क नहीं बनाने को लेकर हंगामा किया। सड़क कार्य में लगी सभी मशीनें बंद करा दी। अवर अभियंता मनीष यादव ने ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का मुख्य मार्ग मानक के अनुरूप नहीं डाला जा रहा है। बाद में अवर अभियंता ने मानक अनुरूप सड़क बनवाने का भरोसा दिलाया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। राज्यमंत्री गुलाब देवी मौके पर पहुंची। ठेकेदार की फटकार लगाई। ग्रामीणों को मानक के अनुरूप कार्य कराने का भरोसा दिलाया तो सड़क का निर्माण शुरू हो सका। इसमें कमल प्रजापति, उमेश प्रजापति, संजय पाल, संजय सिंह, रिंकू सिंह, ओमवीर सिंह प्रजापति, मनोहर सिंह, जगदीश, प्रेम सिंह प्रजापति, ताराचंद मौर्य, सतपाल कश्यप, रामपाल प्रजापति, प्रभुदयाल, हरिप्रकाश, नंदकिशोर, सुनील पाल, प्रेम पाल सिंह आदि रहे।