{"_id":"5c8eac10bdec2214222a7bbe","slug":"151552854032-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज से भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज से भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शहर की पॉश कॉलोनी बुद्धि विहार में सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज से भड़की आग से बड़ा हादसा होने से बचा। आग की लपटों को देखकर लोग इस कदर दहशत में आ गए कि सेक्टर-एक के दर्जनों घरों के लोगों ने सीएनजी आपूर्ति का उपयोग रोक दिया। सीएनजी स्टेशन को हादसे की सूचना दिए जाने के बाद गैस आपूर्ति रोक दी गई। लेकिन करीब एक घंटे तक लाइन में मौजूद गैस की वजह से आग भड़की रही। फायर डिपार्टमेंट की दमकल गाड़ी ने आग पर फोम की बौछार करके काबू पाया। सीएनजी स्टेशन के प्रभारी अश्वनी कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने पाइप लाइन की मरम्मत की। देर शाम उनका दावा था कि लोगों के घरों में सीएनजी की आपूर्ति यथावत हो रही है।
रविवार शाम करीब पांच बजे बुद्धि विहार के सेक्टर-एक में मनोकामना जनरल स्टोर के सामने सीएनजी पाइप लाइन में लीकेज थी। दुकान के मालिक ने सूखे पत्तों को इकट्ठा करके उसमें आग लगाई। इसी आग की वजह से पाइप लाइन की लीकेज में भड़की आग पास के नाले तक फैल गई। दुकान के शटर गिराने के बाद तत्काल पार्षद प्रभाकर को फोन करके बुलाया गया। लोग इकट्ठा हो गए। आशंकित लोगों ने अपने घरों के आपूर्ति के वॉल्व बंद कराए, ताकि आग न फैले। दमकल गाड़ी भी आ गई। फोम की बौछार करके आग को नियंत्रित किया जा सका।
00
लीकेज की सूचना के बाद हमारी टीम पहुंची थी। आपूर्ति तो सूचना मिलते ही बंद की गई, लेकिन पाइप लाइन में मौजूद आग की वजह से आग थोड़ी देर तक लगी रही। अब पाइप लाइन की मरम्मत की जा चुकी है। लोगों के घरों की आपूर्ति में व्यवधान नहीं आया है। - अश्वनी कुमार, प्रभारी, सीएनजी स्टेशन