{"_id":"5b9ebe4d867a557f59299baa","slug":"151537130061-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूर कंपनी का पुल बंद, लोकोशेड पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूर कंपनी का पुल बंद, लोकोशेड पर बढ़ा दबाव
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कपूर कंपनी का पुल बंद, लोकोशेड पर बढ़ा दबाव
10 अक्तूबर तक लोहे का पुल बंद रहने से लाइनपार के लोग झेलेंगे परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कपूर कंपनी स्थित रेलवे का लोहे का पुल रविवार से बंद हो गया। मरम्मत कार्य होने के कारण लोहे का पुल 10 अक्तूबर तक बंद रहेगा। पुल पर आवागमन बंद होने से लाइनपार के लोगों की मुश्किलें बढ़ने के साथ लोकोशेड पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। लोकोशेड पुल पर पहले से ही लोगों को जाम से जूझना पड़ता था, अब दिक्कत बढ़ जाएगी।
लाइनपार में घनी आबादी है। लाइनपार को मुरादाबाद स्टेशन रोड से जोड़ने के लिए कपूर कंपनी पर रेलवे का लोहे का पुल है। पुल काफी पुराना है। चौड़ाई कम होने के कारण दोपहिया वाहन चालक और पैदल लोग ही इसी पुल से आवाजाही करते हैं। जंक लगने से पुल के गर्डर और स्लीपर गलने से उसकी हालत जर्जर हो गई थी। अत्यधिक दबाव पड़ने पर पुल गिरने का खतरा बना हुआ था। रेलवे ने रविवार से पुल की मरम्मत शुरू करवा दी है। लाइनपार और मुख्य सड़क से पुल पर आवागमन बंद कर दिया। दोनों तरफ बोर्ड लगाए हैं, जिसमें 10 अक्तूबर तक पुल की मरम्मत के चलते आवागमन बंद रखने की जानकारी दी गई है।
कपूर कंपनी का पुल बंद होने से लाइनपार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाइनपार के लोगों को अब प्रकाश नगर चौराहा से दिल्ली बाईपास रोड मानसरोवर कालोनी होकर लोकोशेड से आवाजाही करनी पड़ रही है। इससे मानसरोवर तिराहा के साथ लोकोशेड पुल पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। लोकोशेड पर दूसरा पुल निर्माणाधीन है और इससे जाम लगा रहता है। इससे स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा कर्मियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। डीआरएम अजय कुमार सिंहल के मुताबिक सुरक्षा के लिहाज से पुल की मरम्मत जरूरी हो गई थी।