फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीएम के जाने के बाद ही शहर की सफाई फिर से

सीएम के जाने के बाद ही शहर की सफाई फिर से

Wed, 11 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
सीएम के जाने के बाद ही शहर की सफाई फिर से
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने के बाद मेयर और नगर आयुक्त हरकत में आ गए हैं, जबकि सफाईकर्मियों ने मनमानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के जाते ही शहर के ज्यादातर हिस्सों की सफाई व्यवस्था धड़ाम हो गई।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण मेें पिछड़ने के बावजूद अधिकारी महानगर को साफ शहर मानकर चल रहे थे। साथ ही सफाई को बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह लखनऊ में ओडीएफ और स्वच्छता अभियान में लापरवाही की बात कहकर नाराजगी जताई थी। रविवार को मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शदर को गंदा बताया था। महापौर को भी हिदायत दी थी। सीएम की सख्ती के बाद अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए और सोमवार को पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया गया । मुख्यमंत्री के जाने केबाद मंगलवार को मेयर और नगर आयुक्त सफाई व्यवस्था को लेकर लगतार रणनीति तैयार करते रहे। इसी बीच सफाई कर्मियों ने लापरवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस के सामने मंगलवार को गंदगी फैली हुई थी। ज्यादातर कबाड़ नाले में भर दिया गया था। यही हाल मंडी गेट का भी था। यहां पर सफाई कर्मियों ने सड़क साफ करके कबाड़ को नाले में भर दिया था। रोडवेज डिपो के सामने सड़क पर गंदगी के ढ़ेर लगे थे और कबाड़ से नाला अटा हुआ था। गलशहीद, पीतल नगरी, हरथला, एकता विहार, सूर्य नगर और चंद्र नगर में गंदगी फैली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला संगठन सड़कों पर होंगे
भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने मंगलवार को महिला संगठनों की बैठक प्रभात मार्केट पर ली। उन्होंने सभी वार्ड में महिला समितियों का गठन कर सफाई की निगरानी का काम सौंपा हे। सुबह महिला संगठनों की पदाधिकारी सफाई कार्य का निरीक्षण करेंगी और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी।


महानगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। सभी को मिलकर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना है। सड़कों पर गंदगी फैलाने और नालों में कूड़ा फेंकने की प्रवृति तत्काल छोड़नी होगी। अबकी बार शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बेहतर स्थान दिलाने का संकल्प लेना होगा । - अवनीश शर्मा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed