फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विहिप-प्रेस कांफ्रेस-

विहिप-प्रेस कांफ्रेस-

Wed, 19 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
विहिप-प्रेस कांफ्रेस-
श्रीराम मंदिर निर्माण में नवंबर में उडुपी में संत लेंगे अंतिम निर्णय
विज्ञापन

वि श्व हिंदू परिषद के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने चंदौसी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 25 साल बाद भी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है। श्रीराम मंदिर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए, ऐसा प्रस्ताव गुजरात के बड़ताल धाम में संतों ने पास किया है जिसे विहिप ने स्वीकार किया है। अब श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर 24 से 26 नवंबर को कर्नाटक के उडुपी शहर में संतों की अहम सभा होगी, जिसमें करीब पांच हजार संत सबसे अहम व अंतिम निर्णय करेंगे। जो भी फैसला होगा, उस पर अमल किया जाएगा।

चंदौसी के हनुमान गढ़ी सरस्वती शिशु मंदिर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विहिप के सह प्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहा कि गुजरात के बड़ताल धाम में विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित हुए। अल्पसंख्यक मंत्रालय, अल्पसंख्यक आयोग का दुरुपयोग हो रहा है, केंद्र सरकार को इसे समाप्त करना चाहिए। केंद्र सरकार को संसद में अविलंब कानून लाकर राम मंदिर की दिशा में सार्थक कदम उठाने चाहिए। 24, 25 व 26 नवंबर को कर्नाटक के उड़प्पी शहर में बड़ा संत समागम होगा। उसमें श्रीराम मंदिर निर्माण पर सबसे अहम व अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसमें देश के करीब पांच हजार से अधिक संत भाग लेंगे, जो भी निर्णय इसमें लिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा। गोरक्षकों को गुंडा बताया जा रहा है, जबकि गाय हमारी मां है, उसकी रक्षा करना हमारा धर्म है। पुलिस प्रशासन को गाय में श्रद्धा नहीं है, इसलिए वह उसके वध को नहीं रोक रहे हैं। यदि पुलिस प्रशासन गोवध रोके तो गोरक्षकों को सुरक्षा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर बजरंग दल धर्मयोद्धा बनाएगा। पचास लाख बजरंगी सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बड़े मंदिरों पर प्रसाद पर लगाए गए जीएसटी का विरोध करते हुए कहा कि हिंदू पूजन सामग्री से जीएसटी हटाने को वित्तमंत्री को लिखा गया है। 28 जुलाई से पांच अगस्त तक जम्मू में बजरंग दल द्वारा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 13 से 20 अगस्त तक अखंड भारत संकल्प दिवस, स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रखंड स्तर पर होंगे। सितंबर माह में संभल जिले का अभ्यास वर्ग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed