फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 corona infected including two elderly found, 71 patients healthy

दो बुजुर्गों समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले, 71 मरीज स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
15 corona infected including two elderly found, 71 patients healthy
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले में दो बुजुर्गों समेत 15 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में तीन युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। वहीं क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 71 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

28 दिसंबर 2021 से जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अभी तक ये क्रम नहीं टूटा है। अलबत्ता तीन दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी जरूर आने लगी है। बुधवार को जिले में 31 केस मिले, जबकि बृहस्पतिवार को सिर्फ 17 पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं शुक्रवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें रेलवे कॉलोनी के 90 वर्षीय बुजुर्ग और रामआश्रम कॉलोनी निवासी 92 बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा तीन युवक और तीन युवतियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है। शुक्रवार को 71 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 277 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed