{"_id":"5941a34b4f1c1b6c088b47d1","slug":"14974738934-gajraula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजरौला में हाईवे चौपला पर एक घंटे रेंग-रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजरौला में हाईवे चौपला पर एक घंटे रेंग-रेंगकर चले वाहन
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपला पर एक घंटे तक रेंग-रेंगकर चले वाहन
- निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से संकरी हुई सड़क, आड़े-तिरछे वाहनों की वजह से हालात बिगड़े
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों का चौपला पर बनाए कट की वजह से लगता है जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला (अमरोहा)। नगर के चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की वजह से सड़क संकरी होने और आड़े-तिरछे वाहन निकालने से बुधवार सुबह हालात बिगड़ गए। एक घंटे तक जाम के से हालात बने रहे, वाहन रेंग-रेगकर की किसी तरह चल पाए। दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लगी थी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी पसीना बहाते नजर आए।
गजरौला में चौपला चौराहा पर हाईवे पर बने फ्लाईओवर पर को फोरलेन बनाने के लिए करीब दो माह से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे चौपला पर दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। यहां से बिजनौर, हरिद्वार व गजरौला नगर में आने के लिए मुख्य मार्ग जाता है। इस वजह से दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। उधर, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन, यहां पहले से लगे वाहनों के जमावड़े से काफी मुश्किल से गुजर पाते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार सुबह नौ बजे से दस बजे तक चौपला पर यही स्थिति बनी रही। दिन में कई बार इसी तरह से जाम की स्थिति बनी। जिससे वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। गर्मी के मौसम में दो मिनट का सफर पच्चीस से तीस मिनट तक में तय हुआ। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए चौपला पुलिस धूप में पसीना बहाती नजर आई।
फोटो भी है।