{"_id":"5cbf7c14bdec22147163d2d8","slug":"141556053012-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियां लेकर आए वाहनों से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियां लेकर आए वाहनों से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टियों के वाहनों से दिल्ली रोड पर जाम लग गया। जिस कारण लोगों का खासी परेशानियां झेलीं। उन्हें यहां से निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी। मंडी समिति रोड को वनवे करना पड़ा। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया।
मंगल वार को मुरादाबाद में तीसरे चरण में मतदान हुआ। शाम छह बजे मतदान समाप्त हो पाया। शहर के मतदान केंद्रों से तो पोलिंग पार्टियां जल्दी मंडी समिति पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से पोलिंग पार्टियों को आने में वक्त लगा। पोलिंग पार्टियां ईवीएम और चुनाव सामग्री जमा करने के लिए मंडी समिति पहुंचीं। पुलिस ने इनके वाहनों को चौधरी चरण सिंह चौक से मंडी समिति की ओर प्रवेश कराया। इसके बाद उन्हें आगे मानसरोवर कालोनी से बाहर दिल्ली रोड पर निकलाया गया। एकाएक आए इन वाहनों से दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। लोकोशेड पुल, फव्वारा चौक, पीलीकोठी चौराहे से लेकर दिल्ली रोड तक जाम लगा। शाम से लेकर देर रात तक लोग जाम से जूझते नजर आए। सिविल पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के ड्यूटी में जाने की वजह से यातायात व्यवस्था चौपट हो गई थी। पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के बाद वाहन वापस लौटे। इसके बाद ही जाम से राहत मिल पाई।
जनपद में चुनाव शांति पूर्ण संपंन हो गया है। सभी मतदान केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल लगा गया था। लोगों ने भी शांति पूर्ण मतदान कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। शाम को पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लौटने के लिए मंडी समिति रोड पर वनवे व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
जे रविंदर गौड डीआईजी