फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शोभायात्रा में फूल और गुलाल की बारिश

शोभायात्रा में फूल और गुलाल की बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में फूल और गुलाल की बारिश
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पर्व होली समिति की ओर से रविवार को गत 80 वर्षों की भांति परंपरागत रंग एकादशी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ सांसद सर्वेश कुमार सिंह ने नारियल फोड़कर किया और शोभायात्रा में शामिल सभी स्वरूपों की वंदना की।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों की थाप और बैंड बाजों की धुन पर बज रहे होली के गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। कान्हा और राधा रानी की हुरियारी मस्ती में शहरवासी सराबोर हो गए। शोभायात्रा में रंगों की भव्य छटा छा गई। यात्रा खत्री धर्मशाला बाजीगरा से शुरू हुई। रास्ते में जगह-जगह पर फूल, रंग और गुलाल से स्वागत होने के कारण वातावरण पूरी तरह से रंगीन हो गया। राधा-कृष्ण की फूलों की होली और चंदौसी के कलाकारों ने ब्रज की लठ्ठमार होली की झांकी व होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। भारत माता की झांकी शोभायात्रा के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसके अलावा भगवान गणेश, अर्द्धनारीश्वर, सीता-राम की झांकी, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की झांकी में हाथ में झाडू लेकर सफाई करते लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। जुलूस में लोकसभा का माहौल भी नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर नजर आई। संस्थापक की बग्घी, चार घोड़ों पर पात्रों ने राष्ट्रप्रेम, मानवता से प्रेम की अद्भुत छटा प्रस्तुत की। सर्जिकल स्ट्राइक की प्रतीतात्मक झांकी भी शामिल रही। इसमें भारतीय जांबाज सेना की वर्दी में भारत माता की शौर्य गाथा गाते हुए देशभक्ति के गीतों पर थिरकते रहे। शोभायात्रा बर्तन बाजार, चौमुखा पुल, गंज बाजार, कोर्ट रोड, ताड़ीखाना, जीएमडी रोड होते हुए बुध बाजार पुलिस चौकी पहुंची। तीन रथों पर विशेष झांकी सजाई गई थी। संयोजक व कार्यकारी अध्यक्ष आजाद कुमार टंडन के अनुसार शहर की सबसे पुरानी शोभायात्रा की परंपरा वर्ष 1939 में पड़ी थी। शुरुआत में टेसू के फूलों से रंग बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाया जाता था। विशंभर नाथ टंडन के परिजन आज भी इस परंपरा को निभा रहे हैं। पानों का दरीबा पर जनता सेवक समाज की ओर से सुभाष गुप्ता, विनय शर्मा, नीरज रस्तोगी, कृष्ण कुमार, सुमित गुप्ता, ताड़ीखाना पर मुरादाबाद धर्म समाज की ओर से नीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता, अतुल जौहरी, बर्तन बाजार, गंज बाजार, कोर्ट रोड पर व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान विजय कुमार टंडन, रवि महरोत्रा, राकेश कुमार टंडन, दिनेश टंडन, मोहन महरोत्रा, संजीव आकांक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed