फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बालापुर में तेंदुए के डर से पूरी रात जागकर काटी ग्रामीणों ने, पानूवाला के पास सड़क पर तेंदुआ आने से आधे घंटे बंद रहा मार्ग-Cordination

बालापुर में तेंदुए के डर से पूरी रात जागकर काटी ग्रामीणों ने, पानूवाला के पास सड़क पर तेंदुआ आने से आधे घंटे बंद रहा मार्ग-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
बालापुर में तेंदुए के डर से पूरी रात जागकर काटी ग्रामीणों ने, पानूवाला के पास सड़क पर तेंदुआ आने से आधे घंटे बंद रहा मार्ग-Cordination
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का खौफ बरकरार है। गांव पानूवाला के पास तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। करीब आधे घंटे तक पानूवाला मार्ग पर यातायात बंद रहा। उधर बालापुर में तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीणों ने सतर्कता तेज कर दी है। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर अपनी रखवाली की। डीएफओ ने शीघ्र गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है। गांव पानूवाला के पास तेंदुआ दिखने का वीडियो व्हाटसएप पर वायरल हो गया। जिसमें कहा गया है कि कुछ लोग सोमवार की रात को करीब नौ बजे धार्मिक कार्य से किसी गांव में मिलाद में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी गांव पानूवाला के पास एक तेंदुआ सड़क पर आकर बैठ गया। जिसे देखकर बाइक सवार लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने बाइक को कुछ दूर ले जाकर खड़ा किया। फिर टार्च की और बाइक की रोशनी में सड़क पर बैठे तेंदुए की मोबाइल से वीडियो बना ली। करीब आधे घंटे तक तेंदुआ सड़क पर बैठा रहा। इस दौरान सड़क पर यातायात ठप रहा। मंगलवार को तेंदुए के इस वीडियो को वायरल कर दिया गया। ठाकुरद्वारा वन विभाग के रेंजर दिनेश कुमार को भी यह वीडियो प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि वीडियो के बारे में जांच की जा रही है। रेंजर का कहना है कि मंगलवार को वन विभाग की टीम ने बालापुर और कोठा महमूद का दौरा किया। लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने, अकेले जंगल में न जाने, जंगल में जाने पर कोई आवाज की वस्तु बजाने की सलाह दी। उधर गांव बालापुर के लोगों ने तेंदुए के डर से पूरी रात जागकर काटी। घरों के आगे आग जलाई। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में लगातार पांच माह में दूसरी घटना होने से ग्रामीणों में भारी दहशत है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए शीघ्र ठोस उपाय करने की मांग की है। डीएफओ का कहना है कि वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए सीमित साधन हैं। वे शीघ्र बालापुर में पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि तेंदुआ अब क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का आदि हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed