{"_id":"5bda1879bdec2269b518348e","slug":"141541019769-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा जला रहे दो मासूम भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा जला रहे दो मासूम भाई झुलसे
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
सिविल लाइंस के नवीन नगर में बुधवार शाम घर के बाहर पटाखा जला रहे दो मासूम भाई झुलस गए। इस हादसे से घर में चीख पुकार मच गई। परिजन बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। यहां छोटे भाई की हालत गंभीर बनी है।
नवीन नगर एमडीए में सुमित शर्मा का परिवार रहता है। सुमित रामगंगा विहार स्थित होटल में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम चार बजे सुमित का बेटा कुश शर्मा (07) और लव (05) घर के बाहर सड़क पर पटाखा जला रहे थे, जबकि मां राखी शर्मा बाजार गई थीं। बहन मुस्कान भी कमरे में अंदर थी। सुमित ने बताया कि बच्चों ने पटाखे में आग लगाई। लेकिन पटाखा नहीं फूटा। दोनों भाई पटाखे को देखने लगे। इसी दौरान पटाखे में ब्लास्ट हो गया। जिसमें कुश और लव झुलस गए। बच्चों की चीख पुकार पर आस पड़ोस के लोग भी अपने अपने घरों से बाहर आ गए। सूचना मिलने पर मां बाजार से लौट आई। इसके बाद सुमित को सूचना दी गई। तब बच्चों को जिला अस्पताल भिजवा गया। सुमित ने बताया कि लव का चेहरा झुलस गया है। जबकि उसकी आंखें में बारूद चली गई है। कुश को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।