फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निर्यातकों ने कस्टम कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा

निर्यातकों ने कस्टम कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 28 Sep 2018 02:25 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
निर्यातकों ने कस्टम कमिश्नर के खिलाफ खोला मोर्चा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने ज्वाइंट कमिश्नर कस्टम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन का आरोप है कि ज्वाइंट कमिश्नर जानबूझकर निर्यातकों की आईजीएसटी फाइलों को लटका रहे हैं। इससे निर्यातकों को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कस्टम अधिकारी ने अपना रवैय्या नहीं बदला तो निर्यात इकाइयों में तालाबंदी करके उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव अवधेश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि तैनाती के बाद से ही ज्वाइंट कमिश्नर कस्टम अमित शर्मा निर्यातकों की फाइलों को अटका रहे हैं। मेरठ से 150 फाइलें फिर से वापस आ गई हैं। निर्यातकों का आईजीएसटी रिफंड फंसने से निर्यातकों को दिक्कत हो रही है। सचिव ने आरोप लगाया कि वार्ता में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की वजह से निर्यातकों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एसोसिएशन पदाधिकारी उनसे फिर मुलाकात करेंगे। यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो निर्यातक फैक्ट्री बंद करके धरना - प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed