{"_id":"5b43cc834f1c1b0a278b57d5","slug":"141531169923-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की फटकार के बाद हरकत में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की फटकार के बाद हरकत में आए
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। महानगर में गंदगी से नाराज मुख्यमंत्री की फटकार के बाद नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए। रविवार रात को ही दिल्ली रोड पर सफाई कराई गई। सोमवार सुबह नगर आयुक्त सहित अफसरों ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उसके बाद नगर आयुक्त और मेयर ने सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की। अफसरों में सोमवार को दिनभर हड़कंप मचा रहा।
मुख्यमंत्री की नाराजगी का असर नगर निगम के अफसरों पर रविवार रात से ही दिखने लगा। रात दो बजे से सफाई कर्मचारियों को लगाकर दिल्ली रोड का कूड़ा उठवाया गया और मशीन से सड़क की सफाई कराई गई। रातभर में दिल्ली रोड को साफ कर लिया गया। सोमवार को दिन निकलते ही नगर आयुक्त सहित निगम के अधिकारी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने निकल पड़े। कई जगह महीनों से पड़ा कूड़ा उठवाया गया। दोपहर में 11 बजे से सफाई निरीक्षकों की मीटिंग नगर आयुक्त ने बुलाई। उनको आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कड़ी चेतावनी दी है कि किसी हाल में गंदगी बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिस निरीक्षक के क्षेत्र में सफाई लचर मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद उप नगर आयुक्त आशीष शुक्ला के साथ आपात मीटिंग बुलाई गई। उनको हर हाल में सफाई में तत्काल सुधार करने के आदेश दिए गए। दोपहर में मेयर और नगर आयुक्त ने सफाई को लेकर एक घंटे तक बैठक की। मौजूदा हालात में शहर को साफ करवाने और लखनऊ की नाराजगी के बाद शहर की बिगड़ी छवि पर चर्चा की गई।
सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नई रणनीति तैयार की जा रही है। हम सफाई कर्मचारियों और निगरानी कमेटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाने जा रहे हैं। लोगों को जागरूक कर सफाई में सहयोग की अपील की जाएगी। घरों के बाहर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
- आशीष शुक्ला, उप नगर आयुक्त।