{"_id":"5b1997d84f1c1b64068b50a7","slug":"131528403928-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीतल उत्पादों को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान: पचौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीतल उत्पादों को मिलेगी विश्वस्तरीय पहचान: पचौरी
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रदेश में ‘एक जिला एक उत्पाद’ प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। पहले चरण में 75 जिलों से इसकी शुरुआत होगी। तीन माह के भीतर प्रोत्साहन योजना का मास्टर प्लान तैयार हो जाएगा। इसमें जिले के प्रमुख उत्पाद को देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन शापिंग कंपनी अमेेजॉन से अनुबंध किया जाएगा।
सत्यदेव पचौरी ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद की पहचान पीतल उद्योग से जुड़ी है। पीतल से तैयार उत्पाद देश ही नहीं विदेशों तक एक्सपोर्ट होते हैं। उन्होंने कहा कि पीतल उद्योगों और उससे जुड़े कारीगरों को और अधिक प्रोत्साहन की जरूरत है। मुरादाबाद समेत प्रदेश के 75 जिलों में एक जिला एक उत्पाद प्रोत्साहन योजना लागू की जा रही है। सरकार के स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में वो खुद मुरादाबाद पहुंचे। मुरादाबाद के निर्यातकों, उद्यमियों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने।
मंत्री ने कहा कि हर जिले से चयनित प्रमुख उत्पादों के लिए कच्चा माल से लेकर बाजार मुहैया कराया जाएगा। बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादों के डिजाइन के लिए कारीगरों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए कानुपर में टूल रूम खोला जा रहा है। वहां कारीगरों को एक साल की ट्रेनिंग की जाएगी। उद्यमियों के लिए कॉमन फेसलिटी सेंटर स्थापित किए जाएंगे। जहां उद्यमियों को बैंकों से लोन दिलवाने से लेकर उद्योगों से जुड़ी हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उत्पादों को देश के आम उपभोक्ताओं से लेकर दुनिया भर में पहुंचाने के लिए आनलाइन शापिंग कंपनी अमेजॉन से अनुबंध किया जाएगा। 75 जिलों में विशेषज्ञों की टीम जल्द ही सर्वे करेगी।
विज्ञापन
उद्यमियों ने गिनाई समस्याएं
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि उद्यमियों एवं एक्सपोर्टरों ने जीएसटी, नगर निगम टैक्स, लैंड यूज, बिजली, इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याएं बताई। समस्याओं के साथ सुझाव दिए। समस्याओं और सुझाव सरकार के समक्ष रखे जाएंगे और उनका समाधान निकाला जाएगा।
वोटर लिस्ट की गड़बड़ी से हुई उपचुनाव में हार
मुरादाबाद।
रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि भाजपा नूरपुर और कैराना का उप चुनाव वोटर लिस्ट की गड़बड़ी के चलते हारी है। पार्टी स्तर से भी तैयारियां अधूरी रही। हार की समीक्षा के बाद कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 में नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी की आंधी को रोकने के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा समेत अन्य दलों ने भले ही गठबंधन किया है, लेकिन दिल नहीं मिले हैं। पीएम की दावेदारी का मुद्दा आते ही गठबंधन टूट जाएगा।