फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   125 students and 25 priests received the 'Pratibha Samman' (Talent Award).

Moradabad News: 125 विद्यार्थियों और 25 पुजारियों को मिला प्रतिभा सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
125 students and 25 priests received the 'Pratibha Samman' (Talent Award).
मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद के स्थापना दिवस पर रविवार को दिल्ली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से संत, महंत, पुजारी, पुरोहित और ज्योतिषाचार्य शामिल हुए। इस दौरान देवभाषा संस्कृत का अध्ययन कर रहे 125 विद्यार्थियों और 25 वरिष्ठ पुजारियों को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में पुजारियों और पुरोहितों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समाज में एकरूपता लाने, त्योहारों की तिथियों को लेकर होने वाले मतभेद समाप्त करने और शास्त्रों के अनुरूप परंपराओं के पालन पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से मंदिरों में हिंदू संस्कार केंद्र संचालित करने की पहल को आगे बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने प्रदेश सरकार से वर्ष 2022 में घोषित पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड का शीघ्र गठन करने की मांग की। सम्मेलन में आचार्य भूदेव शास्त्री, पंडित राजीव मिश्रा, साध्वी गीता प्रधान और आचार्य गुरु प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। संगठन का विस्तार करते हुए पंडित राजीव शंकर शुक्ला को महानगर अध्यक्ष, पंडित भूदेव शास्त्री को महानगर उपाध्यक्ष तथा ज्योतिषाचार्य अखिलेश पांडेय को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य गणेशानंद महाराज और संचालन महामंत्री पंडित सतीश खंडूरी ने किया। इस मौके पर महंत ताराचंद, पंडित नवल स्वरूप अवस्थी, पंडित योगेश शर्मा, साध्वी गीता प्रधान समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed