फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के विरोध में किसान मजदूर मंच ने किया प्रदर्शन

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के विरोध में किसान मजदूर मंच ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के विरोध में किसान मजदूर मंच ने किया प्रदर्शन
बिलारी। ब्लॉक के मल्लपुर सिधारी गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी के विरोध में युवा किसान मजदूर मंच ने प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर जांच की मांग की है। रविवार की दोपहर मल्लपुर सिधारी गांव में स्कूल के निकट युवा किसान मजदूर मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंच के अध्यक्ष चौधरी ब्रजराज सिंह ने कहा कि ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला है कि मल्लपुर सिधारी गांव में शौचालय निर्माण के लिए पहले तो लाभार्थी चयन के नाम पर सुविधा शुल्क वसूला गया। बाद में नियम विरुद्ध तरीके से ठेकेदार के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया गया। शौचालय निर्माण में मानक के अनुसार ईंटें और अन्य निर्माण सामग्री नहीं लगाई गई। मंच के अध्यक्ष बोले कि सरकारी धनराशि में बिचौलियों द्वारा किया गया बंदरबांट सहन नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अशोक कुमार, ओमप्रकाश, मुनेश कुमार, रामवीर, परमजीत, मदनलाल, रामौतार, मलखान, जयवीर, धर्मवीर, अजब सिंह, प्रेमपाल सिंह, राकेश कुमार आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed